
हरदोई।रविवार को पचदेवरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण कार्य में शामिल दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित शस्त्र एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के पास चल रही अबैध शस्त्र फैक्ट्री की मुखबिर द्वारा जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद पांडे ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के मडैया गांव के उत्तर दिशा में तालाब के किनारे बनी एक झोपड़ी की घेराबंदी करते हुए दो व्यक्तियों को शस्त्र बनाते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियो के कब्जे से 12 बोर के तीन निर्मित व दो अर्धनिर्मित तमंचे तथा दो जिंदा व तीन खोखा कारतूस 12 बोर एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण मौके से बरामद हुए।गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम पूछने पर वसीम उर्फ नन्नू पुत्र रफीक निवासी मडैया बिलसर हिलन थाना पचदेवरा दिन्ने पुत्र लज्जे राम निवासी नरभा थाना पचदेवरा बताया।पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल दिया।
वसीम के खिलाफ पूर्व में थाना पचदेवरा में छह मुकदमे पंजीकृत हैं।














