अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एक समुदाय के दो।लोगो पर युवती के अपहरण का आरोप

पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

पाली,हरदोई। कस्बा निवासी दो मुस्लिम युवक एक युवती को उसके घर से गाड़ी पर बैठाकर भाग निकले। युवती के पिता ने दोनों को नामजद करते हुए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था।दो दिन बाद युवती युवकों के चंगुल से भाग कर थाने पहुँची। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े दस बजे के आसपास कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को कस्बे के मोहल्ला काजी सरांय निवासी मारूफ व बाजार निवासी भोला उर्फ मोना अपनी कार में बैठाकर ले गए थे। जिसका अभियोग दर्ज कर युवती व युवकों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को युवती खुद थाने आ गई थी। मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!