अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नोडल अधिकारी द्वारा मीडिया सेल का अवलोकन पेड न्यूज एवं फेक न्यूज निगरानी की ली जानकारी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ श्योपुर लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय मीडिया सेल का नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा अवलोकन किया गया तथा पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के रिकार्ड संधारण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने इलेक्ट्रोनिक टीवी चैनल, समाचार पत्र तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चलने वाली पेड न्यूज पर निगरानी रखी जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया सेल द्वारा प्रतिदिन भेजी जाने वाली रिपोर्ट आदि की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मीडिया सेल निगरानी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

वंदे भारत न्यूज के लिए

पत्रकार मांगीलाल बिसारिया

Mo.9039183573

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!