अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिलाधिकारी ने की निर्वाचन सम्बन्धी बैठक

मतदेय स्थलों पर अवशेष कमियों को दूर करने के दिये निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों पर सभी अवशेष कमियों को दूर कर लिया जाये। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा बताई गयी बूथों की कमियों को दुरुस्त कराया जाये। बिजली की उचित व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रो पर सुनिश्चित की जाये। सभी केन्द्रो पर रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!