मतदान और मतगणना के दिन बंद रहेंगे मयखाने, कलेक्टर अवि प्रशाद ने जारी किया आदेश, घोषित किया शुष्क दिवस
कटनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने कटनी जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों क्रमशः शहडोल के लिए मतदान 19 अप्रैल और खजुराहो लोकसभा के लिए मतदान दिवस 26 अप्रैल और मतगणना दिवस 4 जून के लिए जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु मतदान के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा मे मतदान दिवस 19 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र की सीमा से तीन किलोमीटर दूरी तक आने वाली समस्त मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु 17 अप्रैल को शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक मतदान समाप्ति के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र खजुराहो के अंतर्गत मतदान दिवस 26 अप्रैल को जिले के मुड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र की सीमा से तीन किलोमीटर दूरी तक आने वाली समस्त मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने मतगणना दिवस 4 जून को जिले के अंतर्गत संचालित समस्त मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु 3 जून की रात्रि 11ः30 बजे से 5 जून को प्रातः 8ः30 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में संपूर्ण जिले की परिसीमा मे स्थित एवं संचालित समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएएल 3, क्लब बार एफएएल 4, रेस्तरा बार एफएएल 2, वाईन फ्रेंचायजी शाप एवं अन्य अनुज्ञप्त मदिरा केन्द्र बंद रहेंगे। साथ ही जिले मे मदिरा का क्रय- विक्रय, विनिर्माण, परिवहन एवं संग्रहण भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
छनेरा में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत खंड स्तरीय शिविर संपन्न
2 hours ago
पेट्रोलियम पदार्थों की व्यवस्थित आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
2 hours ago
जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों से 6500 रुपये जप्त कर की गई कार्यवाही
2 hours ago
खंडवा में कांग्रेस संगठन का विस्तार, विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त
6 hours ago
नव संवत्सर का शंखनाद: बदायूँ में भव्यता के साथ मना हिंदू नववर्ष
6 hours ago
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन
6 hours ago
आत्मा को शुद्ध करने के लिए पहले संपूर्ण पापों का प्रायश्चित होना चाहिए बड़ौद. श्री आनंदचंद्र जैन आराधना भवन में परम पूज्य मुनिराज श्री प्रियदर्शनविजयजी महाराज साहेब ने प्रवचन के माध्यम से बताया
8 hours ago
स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गुड़ी पड़वा का पर्व
9 hours ago
चैत्र प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
12 hours ago
*हिंदू नववर्ष गुडी पडवा के शुभ पावन अवसर पर श्री संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ*