
प्रधानमंत्री मोदी जी की आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सांसद श्री पाटिल ने दिल्ली निवास पर फहराया तिरंगा।
खंडवा।। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी आह्वान भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हो चुका है। देश भक्ति की भावना पूरे देशवासियों में जागृत हो इस उपदेश को लेकर 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशा निर्देश पर प्रदेश में भी हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है एवं कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसदो ने अपने दिल्ली निवास की छत पर तिरंगा फहराया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी मंगलवार को प्रातः दिल्ली स्थित निवास पर राष्ट्रीय की आन बान शान तिरंगा फहराया।