ताज़ा ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा शहर के सभी वार्डों में तिरंगा वितरण।

खास खबर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा शहर के सभी वार्डों में तिरंगा वितरण।

खंडवा ।। मंगलवार को नगर निगम सभागृह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में नगर निगम खंडवा द्वारा शहर के सभी वार्डों में तिरंगा झंडा वितरित किए गए। इस अवसर पर महापौर ने निगम सभागृह में उपस्थित सभी पार्षदों को तिरंगा प्रदान करते हुए उन्हें अपने-अपने वार्डों में नागरिकों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में वितरित करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कार्यक्रम में निगम सभागृह में महापौर के साथ ही निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सुनील जैन,पार्षद सोमनाथ काले, वेदप्रकाश मालाकार, संतोष सारवाण, मोनिका बजाज, सादिक भाटिया, श्री साकल्ये, विक्की भांवरे, अनिल वर्मा, सोनू लालवानी, ओम सिलावट, बिलाल सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी को तिरंगा प्रदान कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर सभी नगरवासियों से 13 अगस्त को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील की क्योंकि तिरंगा देश कीआन बान शान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति गर्व और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। जिस प्रकार हम घरों में सम्मान के साथ झंडा लगा रहे हैं उसी के अनुरूप 15 अगस्त शाम को सम्मान के साथ झंडे को उतार कर व्यवस्थित रूप से घर में रख ले। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

अभियान का उद्देश्य हर घर को तिरंगा से सजाकर संपूर्ण शहर को देशभक्ति के रंग में रंगना है। नगर निगम खंडवा द्वारा इस दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे हर्षोल्लास और एकजुटता के साथ मनाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!