उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

*पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।घायल

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी 

 

*पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार*

 

*पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।घायल*

 

मैनपुरी। बीती रात थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी। मुठभेड़ की जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात अपराध नियंत्रण के लिए बिछवां थाना पुलिस फर्दपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ही एक बाइक पर पुलिस को दो संदिग्ध आते दिखे, जिनकीबाइक पर कोई नंबर भी अंकित नहीं था। रोकने का प्रयास किया तो वह लोग पुलिस को चकमा देकर जीटीरोड बिछवां की तरफ भागने लगे।पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो वो फकैता गांव की ओर मुड़ गए और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करआत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा

उठाकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने अपना नाम अलीसेर बंजारा उर्फ सफी बताया और भागे हुए बदमाश का नाम जोजा पुत्र भूरा बताया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश का बड़ा आपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर लगभग 25 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यह वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल के पीछे भेज दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!