हरदोई।कटरा विल्हौर हाइवे पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव के पास मोड़ पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। युवक के परिजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।युवक शराब के नशे का आदी बताया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात कटरा विल्हौर हाइवे पर थाना क्षेत्र के लमकन गांव के पास मोड़ पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया।मृतक के कुचले व खून से लथपथ चेहरे की बजह से पहचान नही हो सकी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो थाना क्षेत्र के लमकन गांव निवासी मनोज कुमार (32)पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में मृतक की पहचान हुई।बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे का आदी था।तथा नशे में ही उसकी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जबकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे।और वह इसे एक हादसा मॉनकर किसी तरह का कोई आरोप नही लगा रहे हैं।
2,511 1 minute read










