Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र घायल,गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर

स्कूल से पढ़कर वापस घर जाते समय हुआ हादसा

बी जी मिश्र
हरदोई।हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में अज्ञात वाहन ने लगभग कक्षा 1 के छात्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिजन उसको इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे हरदोई रेफर कर दिया।छात्र के सर में गम्भीर चोट होने की बजह से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह का लगभग 5 वर्षीय पुत्र नैमिष अजतूपुर गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा 1 का छात्र था।जो रोज की तरह अपने स्कूल को पढ़ने गया था जहां से वापस अपने घर आ रहा था।जैसे ही वह खसौरा मोड़ पर पहुंचा उसी समय अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए गम्भीर हालत में सीएचसी ले गए जहां से गम्भीर हालत होने की बजह से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।छात्र के सर पर गम्भीर चोट होने की बजह से उसे हरदोई से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!