Uncategorizedताज़ा ख़बरें

एसडीएम ने की इपिक वितरण के सम्बन्ध में बैठक

मतदाता पहचान पत्र वितरण के बारे में ली जानकारी

बी जी मिश्र

बैठक में जानकारी लेती एसडीएम शाहाबाद

हरदोई।उप जिलाधिकारी शाहाबाद द्वारा कार्यालय में पोस्ट ऑफिस शाहाबाद के अधिकारियों के साथ मतदाता पहचान पत्र वितरण के सम्बन्ध मे एक बैठक कर पहचान पत्र वितरण के विषय मे जानकारी हासिल की गईl गौरतलब है कि अब मतदाता सूची में नया नाम जुड़ने वाले मतदाता तथा किसी भी संशोधन होने पर नया पहचान पत्र निर्वाचन विभाग द्वारा डाक विभाग द्वारा निःशुल्क वितरण कराया जाता है, विधानसभा स्तर से समस्त प्राप्त पहचान पत्र डाक विभाग को वितरण हेतु उपलब्ध कराए जाते है उसके पश्चात डाक विभाग उन पहचान पत्रों का वितरण संबंधित मतदाता को उपलब्ध कराते हैl मतदाता को उपलब्ध करायें गए अब तक कुल 20397 पहचान पत्र तहसील शाहाबाद द्वारा विधानसभा 155 शाहाबाद के मतदाताओं को वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए थे उनमे से कितने पहचान पत्र उनके विभाग द्वारा वितरित कर दिए गए है कि जानकारी प्राप्त की गई साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि अवितरित कार्डों को तत्काल संबंधित मतदाता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए l बैठक मे तहसीलदार शाहाबाद, डाक विभाग से आए राम नारायण मिश्र, आर0के0 वर्मा आदि मौजूद रहे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!