उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम बालक / बालिकाओं का आवासीय क्रीड़ा छात्रावास हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स

क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अवगत कराया है कि आवसीय क्रीड़ा छात्रावास के प्रदेशीय चयन/ ट्रायल में विभिन्न खेल में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों हेतु निम्न खेलों में पुनः जिला स्तरीय / मण्डल स्तरीय चयन / राज्य स्तरीय चयन / ट्रायल्स निम्न प्रकार आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने अवगत कराया है कि 12 वर्ष से कम जिमनास्टिक एवं तैराकी बालक बालिका तथा 15 वर्ष से कम तीरंदाजी, बास्केटबाल, टी०टी० बालिका वर्ग, कुश्ती बालिका वर्ग हेतु जिला स्तर चयन तिथि 17 मार्च 2024 प्रातः 10:00 बजे से तथा मण्डल स्तर चयन तिथि 18 मार्च, 2024 प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है।

उन्होंने जनपद कुशीनगर के अहर्य एवं इच्छुक खिलाड़ियों को सुचित किया है कि खेल साथी एप पर ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन आवेदन समय से पूर्ण करते हुए जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स में भाग ले सकते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!