सीवी रमन का विज्ञान और संचार के क्षेत्र में विशेष योगदान-शिवानी जैन एडवोकेट ऑल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि भारत में पहली सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोज हुई थी जिसकी वजह से भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खोज की थी जिस पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। डॉ सीवी रमन की इसी खोज के सम्मान में देश के युवा वैज्ञानिकों और बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। थिंक मानवाधिकार संगठन की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन ने कहा कि सन 2020 से देश में विज्ञान को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान और संचार के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए वैज्ञानिक पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इस दिन देश भर में सार्वजनिक व्याख्यान, रेडियो टीवी आदि पर विज्ञान संबंधित कार्यक्रम, विज्ञान की फिल्में दिखाई जाती हैं और वैज्ञानिक प्रदर्शनी जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, डॉ आरके शर्मा, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, देवेश गौतम एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉक्टर एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट आदि ने कहा कि चंद्रशेखर वेंकट रमन ने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अपनी खोज में उन्होंने बताया कि एक पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों के तरंगदैर्ध्य में बदलाव आ जाता है। उनकी इस रिसर्च को रमन प्रभाव कहा गया। शिवानी जैन एडवोकेट डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ
भीषण गर्मी में भी जनसेवा और भक्ति का जज्बा, ग्राम मेमरा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान
2 hours ago
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित मूल्यांकन समिति की बैठक में 127 हितग्राहियों का पीएम आवास अनुमोदित
2 hours ago
कादरचौक थाने के सामने बिना शटडाउन लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइव तार जोड़ने का वीडियो सामने आया है
2 hours ago
ब्लॉक जगत में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन, डिजिटल कार्य प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा।
2 hours ago
महासमुंद बरगद के निचे सजी चौपाल,मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पुछा – योजनाओं का लाभ मिल रहा या नही
2 hours ago
ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी का छिड़काव: बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए
5 hours ago
हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आज से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा।
13 hours ago
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिजगांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निर्माणाधीन हनुमान जी महाराज मंदिर का निरीक्षण किया
13 hours ago
खंडवा के पहलवान नीरज पटेल ने एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।
15 hours ago
थाना धनगाओ पुलिस टीम व्दारा ग्राम सुलगाव में जुआ खेलते 8 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 51100₹ एवं 06 मोबाईल, 06 मोटर साइकिल की गई जप्त