ताज़ा ख़बरें

खंडवा जेसीआई द्वारा माटी के श्री गणेश कार्यशाला का शुभारंभ – खुद सीखें, साथ ले जाएं।

खास खबर

खंडवा जेसीआई द्वारा माटी के श्री गणेश कार्यशाला का शुभारंभ – खुद सीखें, साथ ले जाएं।

खंडवा। शहर में “माटी के श्री गणेश” कार्यशाला का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल श्रीगणेश की प्रतिमा बनाना ही नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिट्टी से आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल श्रीगणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक जेसी धर्मेंद्र जौहरी, जो पिछले 10 वर्षों से निरंतर लोगों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, ने कहा कि गणेशोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। बच्चों और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब बच्चे अपने हाथों से बप्पा की प्रतिमा बनाते हैं, तो वे केवल एक मूर्ति नहीं बनाते, बल्कि अपनी संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़ते हैं। “माटी के श्री गणेश” इसी भावना को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मनन सोनी ने खंडवा शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता, बच्चों, युवाओं एवं परिवारों से इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
अनिल बाहेती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा
“माटी से मूर्ति बनाएं, संस्कृति से संस्कार सजाएं।”
इस अवसर पर अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, परियोजना संयोजक प्रेरित जैन, अनिल बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, रितेश चौहान, नागेश वालंजकर, सतीश जैन, हेमंत मूंदड़ा, दीपक सोलंकी, प्रियांश काकानी, प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, देवराज महोबिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!