
ऑपरेशन खोज: खंडवा पुलिस ने चार स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
खंडवा। स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए खंडवा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल चार स्थायी वारंट तामील किए हैं।
थाना पंधाना क्षेत्र के वाहन दुर्घटना एवं मारपीट के करीब छह वर्ष पुराने प्रकरण में स्थायी वारंटी अनिल पिता मोहनलाल, निवासी बंगाली कॉलोनी, खंडवा तथा शुभम पिता संतोष, निवासी इंदौर नाका, खंडवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अपना पता बदलकर पहचान छुपाकर रह रहे थे। पुलिस ने तलाश कर दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित वारंट तामील किए।
इसी क्रम में थाना कोतवाली के चेक बाउंस एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रकरण में स्थायी वारंटी करण पिता नानू, निवासी ग्राम बेड़ियांव को गिरफ्तार कर वारंट तामील किया गया।
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रफीक खान, प्रधान आरक्षक विनायक एवं आरक्षक प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए “ऑपरेशन खोज” के तहत अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।














