ताज़ा ख़बरें

आंध्रप्रदेश में खंडवा के रक्तमित्र शैलू मंडलोई को अतिथि के रूप में सम्मानित किया

खास खबर

आंध्रप्रदेश में खंडवा के रक्तमित्र शैलू मंडलोई को अतिथि के रूप में सम्मानित किया

माना पोन्नूरु ब्लड वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 10वां वार्षिकोत्सव, समाजसेवियों को किया सम्मानित

खण्डवा// जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा के संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड ने बताया कि
मानव सेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्था माना पोन्नूरु ब्लड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपने 10वें वार्षिक भव्य समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया

कार्यक्रम का आयोजन प्रगदा कोतैया कल्याण मंडपम, रेलपेटा, पोन्नूरु में किया गया। इस अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह में सामाजिक कल्याण, जन स्वास्थ्य सुरक्षा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और NGO प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष श्री तिरुमाला शेट्टी उमा शंकर एवं अतिथियों द्वारा अतिथि समाजसेवी को सम्मानित करते हुए। संस्था ने कहा कि “रक्तदान – जीवनदान है, मानवता ही हमारा लक्ष्य है।”

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह मानव सेवा करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के संचालक,शैलेन्द्र सिंह राजपूत,सुदीप सकरगाये,सचिव मनीष भैंसारे एव सभी सदस्यों एव रक्तदाताओं ने शुभकामनाएं प्रदान की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!