ताज़ा ख़बरें

अभियान अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भक्ति का परिचय दें, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खास खबर

अभियान अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भक्ति का परिचय दें, ,,विधायक कंचन तनवे,,

जावर भाजपा मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ग्राम वासियों के साथ विधायक भी हुई शामिल।

खंडवा। देशवासियों में हमारे देश एवं तिरंगे के प्रति राष्ट्रीयता का भाव सदैव जागृत रहे इस हेतु भारत सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाकर तिरंगा यात्रा एवं कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश प्रेम की भावना को लेकर खंडवा जिले में भी हर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं एवं कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं गुरुवार को जिला मुख्यालय खंडवा में चारों ओर तिरंगा यात्रा की घूम रही,
जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, एवं गण मान्य नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में निकली यात्रा में खंडवा विधायक कंचन तंनवे भी शामिल हुई, वही खंडवा के साथ भाजपा जावर मंडल पदाधिकारी और ग्राम वासियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा मे भी विधायक कंचन तनवे ने शामिल होकर देशभक्ति का आम जन को संदेश दिया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है सदैव तिरंगे का सम्मान बना रहे प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भक्ति का भाव अपने मन में जगाए रखें। तिरंगा यात्रा में विधायक कंचन तनवे के साथ ही बड़ी संख्या मे ग्राम वासी बच्चे और मण्डल पधाधिकारी उपस्थित थे।
यात्रा में विधायक के साथ हरीश कोटवाले, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, प्रदीप यादव, मनीषा गोविंद वर्मा सरपंच, पंकज गुप्ता, गोविंद वर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता ,पूरन भाई नायक पूर्व सरपंच अमोदा, रमेश भाई राठौड़ मातपुर, डॉ शंकर सिंह तोमर सरपंच साहब, बद्री भाई राठौड़ मंडल उपाध्यक्ष , दुर्गेश शर्मा राहुल मंडवाल प्रवीण गुर्जर ,अरुण गुर्जर , सूरज लाड, माया कृष्ण पटेल मिषा बंदी सेनानी,मोहन लाड मिशाबंदी सेनानी लखनलाल केलकर मुकेश पाल गोलू सोलंकी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!