ताज़ा ख़बरें

कपास पर मंडी शुल्क आधा होने पर एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जताया आभार।

खास खबर

कपास पर मंडी शुल्क आधा होने पर एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जताया आभार।

एमएसएमई दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया सम्मान, 15 वर्ष पुरानी मांग पूरी होने पर उद्योग जगत में खुशी।

खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की योजना चलाकर उन्हें इसका लाभ दिया जा रहा है मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने व्यापारी हैं उद्योगपतियों की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करते हुए कपास पर मंडी शुल्क आधा प्रतिशत कम कर दिया है । समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कपास पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। संस्था ने इस निर्णय को कपास व्यापार एवं जिनिंग उद्योग के लिए बड़ी राहत बताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप तथा मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस का पुष्पहार, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

15 वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कपास पर मंडी शुल्क कम करने की मांग पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार उठाई जा रही थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत किए जाने से प्रदेश के कपास उत्पादकों, जिनिंग उद्योग और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

संस्था ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अध्यक्ष राजू जैन (सीएच ग्रुप, खंडवा) के कार्यकाल में संभव हुई है, जिसके लिए संस्था ने प्रदेश सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने जताया आभार

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजू चांदमल जैन, सचिव राजू पाटीदार, उपाध्यक्ष विनोद बापना, कुलदीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश का कपास व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!