
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे के वार्ड नंबर 17 गोलखेड़ी गांव के समीप छोटी कालीसिंध नदी में एक अज्ञात युवक का शव गत दिनों गंगधार पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला के मोर्चरी में रखवाया था।
समाजसेवी अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25/06/2026 को तड़के ग्रामीणों ने छोटी कालीसिंध नदी पर एक युवक का शव तैरता हुआ देखा जिसकी जानकारी गंगधार पुलिस को दी युवक के दाहिने हाथ पर जय भीम लिखा था,दोनों कानों में बाली पहनी हुई थी, बाय हाथ में कड़ा तथा गर्दन में लाल धागा बंधा हुआ था l एक पैर घुटने के यहां से कटा हुआ था,दूसरा पैर नीचे से खराब हुआ था,जिसकी पहचान नहीं होने पर थाना गंगधार द्वारा समाजसेवी अंशुल पटेल,राजेंद्र पासी,कृष्णा सिंह मेहरा,विक्रम दसोरिया,अशोक सोलंकी,अजय चौहान,बंटी,श्याम राठौर,गोपाल मेहर की मौजूदगी में अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करवाया गया।।।












