ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे*

खास खबर

*सदभावना मंच में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे*

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे के इस पावन संयोग पर, जहाँ एक ओर योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को निरोगी बनाता है, वहीं दूसरी ओर पिता परिवार की रीढ़ और संतुलन का आधार होते हैं। दोनों का उद्देश्य हमें स्थिरता, अनुशासन और ऊर्जा प्रदान करना है। तन और मन को जो संतुलित करे, वही सच्चा योग है। जो सिखाए जीवन का संतुलन, वो पिता ही तो पहला ‘योग’ है। योग शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का माध्यम भी है। योग दुनिया को जोडने का माध्यम भी है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे पर उपस्थित सदस्यों को मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कही। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर पांच योगासन भ्रामरी, अनुलोम विलोम, प्राणायाम और ध्यान आदि की क्रियाएँ की‌। इस अवसर पर मालीकुआ स्थित कार्यालय पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, केबी मनसारे, सुरेंद्र गीते, अनूप शर्मा, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, अजय मंडलोई, योगेश गुजराती, डॉ. एमएम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, पं. गोपाल भारद्वाज, त्रिलोक चौधरी, धीरज नैगी, अशोक पारवानी, दीलिप गंगराडे, राजेश पोरपंथ, मनीष गुप्ता आदि सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!