ताज़ा ख़बरें

विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।

खास खबर

विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।

खंडवा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष के पश्चात क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से खंडवा की विधायक बनी कंचन मुकेश तनवे अपने विधायक पद का दायित्व निभा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग विभाग के मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दे रही है, साथी ही अपने निवास कार्यालय पर बैठकर प्रतिदिन जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आए सभी क्षेत्रवासियों की समस्या सुनकर उसका निराकरण करती हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के गांव में पानी की समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को टैंकरों की पूजा कर टेंकर सोंपे। इस अवसर पर ग्राम पंचायतो के सरपंच व अन्य उपस्थित जनों ने विधायक कंचन तनवे को जन्मदिन की बधाई देते हुए टैंकर प्रदान करने के लिए आभार माना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या रहती है उसके निराकरण हेतु आज आज और इसके पूर्व पानी के टैंकर विधायक निधि से प्रदान किए गए जिससे ग्रामीण जनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने कहा कि जन सेवा ही मेरे जीवन का मूल उद्देश्य है। आपके विश्वास और सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि टैंकर वितरण कैसे कार्यक्रम में विधायक कंचन तंत्र के साथ ही विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंवे धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, लोकेंद्र सिंह गौड़, डॉ. अनीश अरझरे, राजपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष श्याम फूल माली, हरिश सेन, संदेश गुप्ता,आशीष चटकेले, बलदेव मौर्य,विशाल छाबड़ा, विशाल तिवारी,दुर्गेश शर्मा, अशोक पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!