छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गहरा गड्ढा बना हादसों की वजह, राहगीरों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

छपारा। नेशनल हाईवे-44 के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान बंजारी घाटी के पास सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा लंबे समय से मौजूद है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन सवारों को खतरा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि रात के समय या कम रोशनी में यह गड्ढा आसानी से दिखाई नहीं देता, जिसके कारण कई वाहन चालक अचानक संतुलन खो बैठते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं और कई लोग चोटिल हुए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन से जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि बरसात का मौसम नजदीक है, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। वाहन चालकों से भी इस मार्ग पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!