घंसौरमध्यप्रदेशसिवनी

घंसौर – करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, किंदरई क्षेत्र के धूमामाल गांव की घटना


घंसौर तहसील के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूमामाल में खेत के कुएं में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मुकेश तेकाम पिता अंतूलाल तेकाम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मुकेश तेकाम कुएं में मजदूरी का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही किंदरई पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!