ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
डिंडौरी : 18 मई, 2026
आज दिनांक 18 मई 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने जिला पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पदभार ग्रहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने जिले की पुलिस व्यवस्था, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने विभाग के सात कर्मचारियों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं कार्यालयीन स्टाफ की अपराध समीक्षा एवं परिचयात्मक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही बीट व्यवस्था को और मजबूत करने, जनसंवाद बढ़ाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!