अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बिल्सी तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बिल्सी तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

# पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि वापस ले मोदी सरकार

बदायूँ। 18मई। मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में की गई वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बिल्सी तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर

पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 12बजे बिल्सी तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। एसडीएम के ज्ञापन लेने न पहुंचने पर कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार ने पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।

इस दौरान बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग और आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ बढ़ गया है,बेरोजगारी की समस्या गंभीर हो गई है.

उन्होंने मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा करने और सीएनजी के दाम 2 रुपए बढ़ाने को जनता पर हमला करार दिया।कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम कम थे, तब मोदी सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा केंद्रीय कर से 10 सालों में ₹43 लाख करोड़ कमाए।उन्होंने सवाल किया कि अब कंपनियों के घाटे का रोना रोकर अब जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां और जिला महासचिव अनिल उपाध्याय ने कहा कि तेल गैस संकट मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता की देन है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छात्र एवं गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

जिला महासचिव आलोक सिंह व जिला सचिव मोरध्वज लोधी और राजीव पटेल ,अहमद अमजदी ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ते तेल का आयात रोक दिया। इसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है।मूल्यवृद्धि से महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी का जीवन मुश्किल हो जाएगा।

उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, इस्लामनगर ब्लाक अध्यक्ष यूनिस सकलैनी और इस्लामनगर नगर अध्यक्ष तनवीर खान ने पांच किलो के छोटे सिलेंडर पर 200 रुपए से अधिक की मूल्य वृद्धि को गरीबों मजदूरों पर हमला करार दिया। उन्होंने मूल्य वृद्धि को “जनविरोधी” करार दिया है और कहा कि इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आएगा और आम जनजीवन प्रभावित होगा।

।लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन चौधरी वफाती मिया , ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर अनुग्रह सिंह जिला महासचिव अनिल उपाध्याय , किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सद्दाम सैफी ,इस्लामनगर नगर अध्यक्ष डॉ तनवीर, ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर यूनुस सकलैनी ,जिला सचिव अहमद अमजदी, राजीव पटेल ,अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व सचिव सैयद जाबिर् ज़ैदी, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष इकरार अली ,जिला सचिव मोरध्वज लोधी ,नगर अध्यक्ष उझानी बबलू सैफी ,डॉक्टर खलील, जाहिद अली रईस फारूकी ,नईम ,गुड्डू खान ,सुरेंद्र सिंह ,जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह ,शान मोहम्मद ,दिलशाद तस्लीम ,जाहिद खान ,छोटे तनवीर ,गुलफाम ,आरिफ अंसारी ,बबलू ,साहब सिंह ,विजय बहादुर ,मुकेश ,दिनेश परशुराम ,राजेंद्र यादव ,निजाम अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!