
थाना पंधाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो मोबाइल फोन सहित 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला खंडवा दिनांक 18.05.2026
श्रीमान पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर एवं एसडीओपी अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने टीम का गठन किया गया
गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर झपटमारी में गए दो मोबाइल फोन कीमती 23,000 रुपये के जप्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
**घटना का संक्षिप्त विवरण :**
फरियादी शुभम पिता सूरजलाल असलकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिहार कोहदड़ थाना पढ़ाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह आईटीआई कॉलेज पढ़ाना में अध्ययनरत है। दिनांक 30.03.2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे वह अपने मित्र आकाश भास्कले के साथ पंधाना बस स्टैंड से दीवाल रोड होते हुए पैदल कॉलेज जा रहा था। तभी न्यू सीएम राइज स्कूल के सामने पंधाना की ओर से नीले रंग की राइडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक युवक ने उतरकर फरियादी एवं उसके मित्र का मोबाइल फोन छीन लिया तथा तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से पंधाना कस्बे की ओर फरार हो गए ,फरियादी का मोबाइल फोन ओप्पो F19 प्रो सिल्वर रंग का, कीमती लगभग 18,000 रुपये तथा उसके मित्र आकाश का रेडमी नोट-9 मोबाइल, कीमती लगभग 5,000 रुपये का था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पढ़ाना में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था










