ताज़ा ख़बरें

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,खूब पढ़ो, खूब बढ़ो के संकल्प को साकार करती खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे

खास खबर

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,खूब पढ़ो, खूब बढ़ो के संकल्प को साकार करती खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे
———————–
सीखने की कोई उम्र नहीं होती,इसी प्रेरणादायी संदेश को आत्मसात करते हुए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे आज सुबह 9 बजे श्री नीलकंठेश्वर कॉलेज पहुंचीं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक छात्रा के रूप में।
विधायक तनवे MSW PG प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल एवं वाइवा परीक्षा में शामिल हुईं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों की तरह अपनी परियोजनाएं स्वयं तैयार कीं और पूरी गंभीरता एवं उत्साह के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा दी। दिन में विधानसभा के दौरे कार्यकर्ताओं से मुलाकात और देर रात्रि तक पढ़ाई कर अपनी तैयारी को पूर्ण कर आज कॉलेज परिसर में उन्होंने सभी विद्यार्थियों से एक सहपाठी की तरह आत्मीय मुलाकात की, उनके हालचाल जाने और उनसे संवाद भी किया।
इस दौरान विधायक तनवे ने सहज भाव से कहा कि उनका उद्देश्य कोई नौकरी प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जीवन में यदि अवसर मिले तो रुकी हुई पढ़ाई को भी अवश्य पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है।
विधायक तनवे का यह प्रेरणादायी कदम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं खूब पढ़ो, खूब बढ़ो जैसे अभियानों को नई ऊर्जा देने वाला है। उनका यह संदेश विशेष रूप से युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, शिक्षा का सफर कभी नहीं रुकना चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!