ताज़ा ख़बरें

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आबना नदी तट पर गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ*

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आबना नदी तट पर गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ*

*50,000 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जा रहा गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं साफ-सफाई कार्य*

खण्डवा//जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आबना नदी के तट पर स्वच्छता, गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लगभग 50,000 वर्गमीटर क्षेत्र में नदी तट की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में MIC सदस्य श्री राजेश यादव, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रिका समूह से श्री राजेश पटेल एवं उनकी टीम, बालाजी ग्रुप सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।

*मानव श्रृंखला बनाकर हटाया गया नदी तट का कचरा*
कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थितजनों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नदी किनारे जमा कचरे को बाहर निकालने से हुई। स्वच्छता कार्य हेतु प्रतिभागियों को ग्लव्स प्रदान किए गए, जिससे सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से अभियान संचालित किया गया।

*पोकलेन मशीन से प्रारंभ हुआ गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य*
स्वच्छता अभियान के पश्चात पोकलेन मशीन की सहायता से नदी की सफाई, गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षाजल संरक्षण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

*जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं स्वच्छता की दिलाई गई शपथ*
इस अवसर पर आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने उपस्थित सभी नागरिकों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

*जनसहभागिता से निरंतर जारी रहेंगे अभियान*
आज का अभियान नगर निगम, पत्रिका समूह के अमृतम जलम अभियान एवं बालाजी ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे तथा आमजन से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!