
हिंदू बाल सेवा सदन के बच्चों का तीन दिवसीय संस्कार कैंप का सफल आयोजन
खण्डवा//हिंदू बाल सेवा सदन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों को योग, “मैं महान हूँ” जैसी सकारात्मक सोच विकसित करने वाली गतिविधियाँ, ज़ुम्बा डांस, पी.टी., रोचक कहानियाँ एवं शिक्षा के प्रति उनका जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। साथ ही आत्मा से मिलन (आध्यात्मिक ज्ञान) का भी अभ्यास कराया गया। समापन समारोह में श्री मुकेश तनवे ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने हिंदू बाल सेवा सदन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र में इतना उत्कृष्ट संस्थान कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शक्ति दीदी ने बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किए। अनिल बाहेती ने बताया कि हिंदू बाल सेवासदन में लगातार बच्चों का कौशल बढ़ाने के कार्यक्रम हो रहे हैं।
कार्यक्रम में हिंदू बाल सेवा सदन के अध्यक्ष विनय नेगी उपाध्यक्ष अनिल बाहेती, प्रेम नारायण पिपलोनिया, गांधी प्रसाद गदलें एवं डॉ. शिव शंकर गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान प्रातःकालीन भ्रमण एवं बगीचे की सैर भी कराई गई, जिससे बच्चों को शुद्ध ऑक्सीजन एवं शारीरिक ऊर्जा प्राप्त हुई










