ताज़ा ख़बरें

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने ग्राम सेल्दामाल का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया

खास खबर

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने ग्राम सेल्दामाल का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया

खण्डवा//जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा ने गुरूवार को जिले के हरसूद विकासखण्ड के ग्राम सेल्दामाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेल्दामाल में लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चयनित भूमि का सत्यापन किया। उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जिला मुख्यालय से कनेक्टिविटी, बिजली-पानी की सुविधा जैसी आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया। इस अवसर पर एसडीएम हरसूद श्री आर. सी. खतेड़िया, प्रभारी सहायक आयुक्त श्री बजरंग बहादुर सिंह, सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर, जनजातीय कार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री प्रशांत श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!