
युवा संगम रोजगार मेले में 357 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन
—
खण्डवा//
शासकीय आई.टी.आई. खंडवा में गुरूवार को युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कौशल विकास, रोजगार व जिला प्रशासन के माध्यम से किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 8 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 357 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर, उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इनमें से कंपनियों ने 72 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया। उल्लेखनीय है कि इस युवा संगम मेले के लिए कुल 415 युवक युवतियों ने पंजीयन कराया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजगार मेले में आए 85 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।










