बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में नकल रोकने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व
—
खण्डवा//मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा 7 मई से आयोजित होंगी। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल अथवा परीक्षा में विघ्न डालने संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्रों का सतत भ्रमण करें एवं परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अवैधानिक कार्यवाही को रोकने हेतु तत्काल उचित कार्यवाही करें। अधिकारी यह भी देखें कि परीक्षा समाप्ति के तत्काल बाद उत्तर पुस्तिकाऐं संबंधित पुलिस थाने में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी के माध्यम से जमा हो जाएं।
जारी आदेश अनुसार शासकीय श्री रायचंद नागड़ा उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, खण्डवा तथा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खण्डवा के निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा सुश्री दीपाली तिरोले को, शासकीय सांदीपनी आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंधाना के निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार श्री रमेशचंद्र चौहान को, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुनासा के निरीक्षण के लिए पुनासा के नायब तहसीलदार श्री गजानंद चौहान को, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरसूद के निरीक्षण के लिए हरसूद के नायब तहसीलदार श्री सुरेश बामनिया को तथा शासकीय मॉडल हायर सेकेण्ड्री स्कूल खालवा के निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार श्री विनोद कुमार यादव को दायित्व सौंपा गया है।











