ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कॉलेज चलो अभियान के तहत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से पुनः किया संपर्क

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से पुनः संपर्क किया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर के मार्गदर्शन में प्रो. पुष्पेन्द्र निगवाल के नेतृत्व में टीम द्वारा कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रो. जितेंद्र कौरव, डॉ. अंतिम बाला डावर एवं प्रो. प्रियंका डुडवे ने विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर संकलित किए।

इसके बाद विद्यार्थियों से फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, आवागमन के साधनों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रवेश प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। संवाद के दौरान विद्यार्थियों की भविष्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

टीम ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु सीधे महाविद्यालय आकर संपर्क करने की सलाह दी।

यह अभियान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!