एक ही जिले में पुलिस प्रशासन के चार पदो पर रहकर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग देने वाले श्री राय का हुआ स्वागत अभिनंदन।
खंडवा। खंडवा को शांति का टापू बनने वाले डीआईजी मनोज राय का स्थानांतरण प्रदेश की राजधानी भोपाल हुआ हें। श्री मनोज राय नगर पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी रहे, साथ ही उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए शासन द्वारा प्रमोशन कर डीआईजी बनाया गया। खंडवा रहते हुए श्री राय ने जिले में शांति व्यवस्था को कायम रखा, हत्या एवं बड़ी चोरी डकैतीयो में मुजरिमों को पकड़ने में सफलता अर्जित की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के आशीष चटकेले, रामचंद्र मौर्य,भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा,रितेश चौहान, संजय दुबे ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बंगले पर पहुंचकर श्री मनोज राय का स्वागत अभिनंदन कर कृष्ण प्रिया जी की आयोजित कथा में उपस्थित होने हेतु आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि आप सभी एवं जिले वासियों के सहयोग से खंडवा में शांति व्यवस्था बनी रही। दादाजी के आशीर्वाद से सभी के सहयोग से दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण को भी गति मिली है। खंडवा में मिले प्रेम और व्यवहार को सदैव याद रखेंगे।











