ताज़ा ख़बरें

नीट यूजी- 2026 की परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल की कंट्रोल रूम मे ली गई बैठक

खास खबर

नीट यूजी- 2026 की परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु
पुलिस बल की कंट्रोल रूम मे ली गई बैठक
दिनांक 03/05/26 को नीट यूजी- 2026 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमे कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे नीट यूजी – 2026 की परीक्षा के संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे रहेंगे।
खंडवा जिले में नीट यूजी – 2026 की परीक्षा के लिये 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है 01. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय खंडवा, 02. कन्या स्कूल सूरजकुंड खंडवा, 03. श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय खंडवा, 04. उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा, 05. नेहरू स्कूल खंडवा एवं 06. महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल खंडवा।
दिनांक 02.05.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के द्वारा श्री अभिनव कुमार बारंगे नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा, श्री अनिल सिंह चौहान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर एसडीओपी हरसूद, श्री अनिल कुमार राय उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री डी.आऱ. पटेल प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय खंडवा व शहर के थाना प्रभारियो की उपस्थिति मे नीट यूजी – 2026 परीक्षा के सुरक्षा व्यवस्था के मापदंडो को बताने के लिये डियुटी मे लगे अधिकारी एवं कर्मचारियो की बैठक ली गई। बैठक मे सभी कर्मचारियो को साफ सुथरी वर्दी एवं परिचय पत्र के साथ डियुटी पर समय के पूर्व उपस्थित होने के लिये बताया गया। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र मे एक निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के प्रभारी अधिकारी रहेंगे तथा उनके सहायतार्थ 08 महिला /पुरूष का बल रहेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र मे डीएफएमडी एवं एचएचएमडी के माध्यम से प्रत्येक परीक्षार्थी महिला एवं पुरूष की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग अलग-अलग की जायेगी। परीक्षा केन्द्र की सतत निगरानी हेतु दो फ्लाईंग स्कॉट की टीम लगायी गयी है। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार स्टॉपर एवं थाना यातायात के बल के साथ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष मे सीसीटीव्ही के माध्यम से सतत निगरानी की जायेगी। अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियो को होटल एवं लॉज की सघन चेकिंग हेतु बताया गया ताकि यदि नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिये कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाये तो उस पर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!