राजस्थान

भगवान सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र के लिए दान की जमीन तहसीलदार ने जताया आभार l 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

 

गंगधार उपखंड क्षेत्र के डोकरखेड़ी निवासी भगवान सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र हेतु भूमि दान की तहसील कार्यालय में तहसीलदार द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। ग्राम डोकरखेड़ी से मानवता और समाजसेवा की एक मिसाल सामने आई है। गांव के 73 वर्षीय किसान भगवान सिंह पिता नग जी ने आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए अपनी निजी भूमि स्वेच्छा से दान कर दी है।

भगवान सिंह ने खसरा नंबर 462/2 की कुल 0.7588 हेक्टेयर भूमि में से 0.0253 हेक्टेयर भूमि आंगनबाड़ी केंद्र डोकरखेड़ी के नाम राजहित में दान की। यह भूमि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता बाई पत्नी बद्रीलाल को सौंपी गई।

तहसीलदा ने खातेदार भगवान सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया और कहा कि यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!