ताज़ा ख़बरें

खंडवा में संगठन को मिला नया नेतृत्व, शहर जिलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

खास खबर

खंडवा में संगठन को मिला नया नेतृत्व, शहर जिलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

अरुण यादव ने भारत कृषक समाज शहर जिलाध्यक्ष पद पर अर्ष पाठक को किया नियुक्त

खंडवा। भारत कृषक समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सोमवार को गृह ग्राम बोरावा में निमाड़ मालवा अंचल के किसान गोष्ठी में खंडवा शहर इकाई को सशक्त करते हुए अर्ष पाठक को नए शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया।इस अवसर पर कसरावद विधायक सचिन यादव सहित भारत कृषक समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान अरुण यादव ने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार और सक्रियता बेहद आवश्यक है। उन्होंने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि वे शहर स्तर पर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
नियुक्ति के बाद नव-नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष अर्ष पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे और हर स्तर पर किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर ओंकार पटेल ,अशोक पटेल,राजकुमार कैथवास,रियाज हुसैन ,सलीम पटेल,अजय ओझा ,सदाशिव भावरिया, शंकर पटेल, सैयद असलम, विकास व्यास,गुलशन अरोरा, श्याम यादव,अहमद पटेल,सुनील आर्य,अनुराग अत्रे,मोहन धकसे,बाबा भाई, गजेंद्र सिंह मौर्य, श्रीराम पटेल,दयाल भाई, अवधेश सिसोदिया,राजू पटेल,रघुनाथ पटेल,लालू पाल,कलीम खान,कोमल पटेल,सुरेश मालवीय सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!