
किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को 11.30 बजें कलेक्टर कार्यालय में जंगी प्रदर्शन, कांग्रेस ने गांधी भवन में बनाई रणनीति,पदाधिकारियों को दी गई जवाबदारी

खंडवा/
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 अप्रैल को जिला कलेक्टर कार्यालयों पर जिला।कांग्रेस कमेटी शहर/ ग्रामीण द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में खंडवा में भी किसानों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।बैठक में तय किया गया कि 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को खंडवा जिले के पीड़ित किसान ,कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रातः 11:30 बजे टैगोर पार्क सिविल लाइंस पर एकत्रित होकर वहा से रैली के माध्यम से जिला क्लेक्टर कार्यालय पहुचेंगे एवं किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक एवं मंडलम स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिला कार्यकारिणी,मंडलम एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात प्रथम बैठक कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में हुई,इस बार बैठक जमीन पर बिछायत करके हुई एवं जिला अध्यक्ष नए अंदाज में सर पर टोपी लगाकर नजर आए एवं बैठक में सभी नवीन जिला कार्यकारिणी,पदाधिकारीयों,ब्लाक,मंडलम अध्यक्षों से परिचय भी प्राप्त किया एवं पंचायत,वार्ड कांग्रेस के गठन को लेकर भी सभी को निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन निर्णायक होगा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए इसकी सबकी जिम्मेदारी है।उत्तमपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को इस आंदोलन से जोड़ें, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त ग्रामीण एवं शहर के किसानों ,कांग्रेसजनों एवं आमजन से उक्त प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल।सिंह, धर्मेन्द्र सिंह राठौर,कैलाश हरि पटेल,रुपाली बारे,सरोज बघेल,रूपा कास्डे,बसंत पवार,सुरेश पवार,गोविंद बामने,संजय पाटीदार,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,चंदन राजपूत,मनोज मंडलोई,पवन,दिनेश पवार,शैतान सिंह,दशरथ सिसोटे, अरविंद पानसिर,देवेंद्र सिंह राणावत,राहुल वाघ,जयपाल सिंह पटेल,संजीव पटेल,भारत यादव,जयदीप पाटीदार,सचिन बारे,जयेश पटेल,गिरवर सिंह,डॉ महेंद्र पटेल,मुकेश भास्करे,रायसिंह दरबार,मनीष चतुर्वेदी,संजय सिंह सोलंकी,नासिर खान,सावन गुर्जर,प्रदीप चौहान,महेश पटेल,राजेश पटेल,राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने किया।












