ताज़ा ख़बरें

मछली मार्केट आवंटन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

खास खबर

मछली मार्केट आवंटन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात
खंडवा। शहर में मछली मार्केट हटाए जाने के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर आज कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर मछली मार्केट के शीघ्र निर्माण की मांग की।
ज्ञात हो कि हाल ही में रेलवे द्वारा मछली मार्केट हटाए जाने के बाद मछली व्यापारी शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यवसाय करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा शहर की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भावरिया, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल फूलमाली एवं शहर अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मछली मार्केट के लिए शीघ्र डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर मार्केट निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि व्यवस्थित मछली मार्केट बनने से न केवल मछुआरों एवं व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ दिनों में ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मछली मार्केट निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!