ताज़ा ख़बरें

स्कूल प्रवेश उत्सव का पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम।

खास खबर

स्कूल प्रवेश उत्सव का पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम।

कन्याओं को प्रवेश करा कर निशुल्क पाठ्यपुस्तिका एवं साइकिल का किया गया वितरण।

खंडवा। स्कूल चले अभियान के अंतर्गत नवीन शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के शुभारंभ के उपलक्ष में पूरे जिले भर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी स्कूलों में आयोजीत स्कूल प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहले दिन छात्र-छात्राओं की अच्छी उपस्थिति रही। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में 1 अप्रैल बुधवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड (खंडवा) में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में “प्रवेश उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शुक्ला सदस्य, राज्यस्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सत्र के प्रथम दिवस विद्यालय में पधारी बालिकाओं का तिलक एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें एकाग्रचित होकर अध्ययन करने, अनुशासन एवं परिश्रम के माध्यम से सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजय निंबोरकर द्वारा नवीन सत्र 2026–27 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पीएम श्री विद्यालय, सूरजकुंड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों एवं पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए विद्यालय की प्रगति से अवगत कराया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर राजेश शुक्ला एवं अतिथियों द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया एवं बालिकाओं को नई साइकिलें भी प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन हो सके। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!