ताज़ा ख़बरें

खंडवा में कांग्रेस संगठन का विस्तार, शहर में 14 मंडलम अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

खास खबर

खंडवा में कांग्रेस संगठन का विस्तार, शहर में 14 मंडलम अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से खंडवा जिले में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी सूची में खंडवा शहर में नई जिम्मेदारियां सौपी गई है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार, खंडवा शहर में कुल 14 मण्डलमो के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। इन मंडलम अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि सूची में 50 वार्डो में कुल 14 मंडलम नियुक्त किये गए है जिसमे ,संतोष दुबे, अश्विनी चौहन ,योगेश जांगिड ,गुरप्रीत सिंह होरा, रियाज पठान,दिव्यांश ओझा ,सुनील पासी, रितेश मेलुंदे, शुभम कपूर,मनोज सोनी,मुन्नू बाउजी, अशोक मालवीय, शफीक सिद्दीकी, विरेंद्र गौतम की वार्डो में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियुक्ति की गई है।
प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि इन सभी मंडल अध्यक्षों को वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।इन नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!