
*सद्भावना मंच में आयोजित हुआ हनुमान चालीसा का पाठ*
खंडवा//
मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में शांति की कामना के साथ हनुमान जयंती एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष फकीरचंद जैन के जन्मदिन के अवसर पर हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ आयोजित हुआ। जिसमें पंडित केके व्यास, जेडी सैनी, बृजभूषण झा, मनमोहन चौरे एवं अवधराज सिंह द्वारा सुंदर संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, अनूप शर्मा, देवेंद्र जैन, त्रिलोक चौधरी, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, बीडी श्रॉफ, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, डॉ एमएम कुरैशी, मुरली कोडवानी,करन लाखोरे, कैंलाश पटेल, सुभाष मीणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।










