
नर्मदा की नई पाइपलाइन पूरी तरह सफल हुई घर-घर पहुंच रहा है नर्मदा का जल।

परिषद की बैठक में महापौर अमृता यादव एवं जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव का पक्ष विपक्ष पार्षदों ने किया स्वागत अभिनंदन दिया धन्यवाद।
खंडवा। बजट को लेकर नगर निगम सभागृह में परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं महापौर अमृता अमर यादव की उपस्थिति में बजट बैठक का आयोजन हुआ, एवं सर्वसम्मति ध्वनी मत से बजट के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चुने हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि क्षेत्र के विकास के साथ जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का निराकरण करना। नगर निगम के चुनाव के समय सबसे महत्वपूर्ण समस्या पानी को लेकर थी, महापौर अमृता अमर यादव जब चुनाव प्रचार करती थी तो क्षेत्र की जनता के साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति पानी के संकट को लेकर बात करती थी इस पानी की समस्या को उन्होंने गंभीरता से लिया और आज हर्ष का विषय है कि खंडवा की जनता को बिना रुकावट के नर्मदा की नई पाइपलाइन के माध्यम से जल प्राप्त हो रहा है और इस भिषण गर्मी में भी जल संकट को लेकर कोई आंदोलन प्रदर्शन नहीं हो रहा है, यह इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा स्वीकृत नर्मदा की नई पाइपलाइन सफल हुई है। शहर में जल वितरण को लेकर पांच नवीन टंकियां का निर्माण किया गया है, चार टंकियां से जलप्रदाय शुरू हो चुका है। शहर के मध्य के वार्डों में भी इतवारा बाजार की टंकी से जलप्रदाय को लेकर जनता खुश है और उन्हें पर्याप्त जल प्राप्त हो रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस भिषण गर्मी में भी किराए के टैंकर नहीं लगे और लाखों रुपए की बचत निगम को हुई है, इस बात का परीचायक है कि हमारी दूसरी नर्मदा की लाइन पूरी तरह सफल हुई है। इस उपलब्धि में सबसे महत्वपूर्ण रूप से महापौर अमृता अमर यादव के साथ एम आई सी सदस्य एवं जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत एवं जल विभाग की पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, जिन्होंने पूरी पाइपलाइन कार्य पर नजर रखी जिससे 35 किलोमीटर चारखेड़ा से खंडवा नई पाइपलाइन से शहर में जल वितरण सफल हुआ है। अभी इसमें और भी कार्य चल रहा है। नगर की जनता नगर निगम से महत्वपूर्ण रूप से मूलभूत सुविधाओं में जल प्रदाय, स्वच्छता एवं अच्छी सड़के चाहती है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में चल रही परिषद के माध्यम से हम देख रहे हैं कि जल समस्या का निदान हुआ है, शहर स्वच्छता की ओर आगे बढ़ रहा है, स्वच्छता को लेकर नवाचार किया जा रहे हैं, साथ ही बिना भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में सड़कों के साथ अन्य निर्माण कार्य भी किए गए हैं और किया जा रहे है। बुधवार को परिषद सम्मेलन में शहर में अच्छी जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर सभी पक्ष विपक्ष पार्षदों ने महापौर अमृता अमर यादव एवं जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद दिया। समाजसेवी प्रवक्ता पूर्व पार्षद सुनील जैन ने महापौर अमृता यादव एवं जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्वा के कार्यकाल में मैं स्वयं पानी के संकट से जूझता रहा नर्मदा का जल मेरे नल में नहीं आता था घर के सामने तीन-तीन टंकियां रखी थी, और टैंकरों के माध्यम से पानी प्राप्त करता था, प्रतिदिन 2 से 3 घंटे समय बर्बाद होता था। विगत 6 माह से नर्मदा की नई पाइपलाइन के माध्यम से मेरे सुखे नल में जल प्राप्त हो रहा है और मात्र 15 से 20 मिनट में घर में पानी भरा जाता है। आसपास के घरों में भी पर्याप्त पानी आ रहा है। इससे स्पष्ट है कि नर्मदा की दूसरी लाइन पूरी तरह से सफल हुई है।









