ताज़ा ख़बरें

शहीद जननायक टंट्या भील की जन्म स्थली बड़ौदा अहीर में पहली बार पहुंचेंगे राज्यपाल 4 अप्रैल को।

खास खबर

शहीद जननायक टंट्या भील की जन्म स्थली बड़ौदा अहीर में पहली बार पहुंचेंगे राज्यपाल 4 अप्रैल को।

माननीय राज्यपाल के दौरे को लेकर विधायक मोरे और कलेक्टर ने संभाली तैयारियों की कमान।

खंडवा। शहीद जननायक टंट्या मामा भील की जन्म नगरी पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा में प्रथम बार माननीय राज्यपाल का दौरा होने जा रहा है। आगामी 4 अप्रैल को प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित पंधाना दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को पंधाना क्षेत्र की विधायक श्रीमती छाया मोरे ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता व प्रशासन की टीम ने ग्राम बड़ौदा अहीर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि राज्यपाल के स्वागत में कोई कमी न रहे।
पंधाना विधायक छाया मोरे ने जननायक टंट्या भील के स्मारक स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 4 अप्रैल को माननीय राज्यपाल के साथ ही प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी नजर आई। राज्यपाल महोदय के बड़ौदा आगमन पर भाजपा संगठन के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ ही जिले के चारों विधायक, खंडवा महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित होंगे।राज्यपाल महोदय के आगमन के निरीक्षण के दौरान विधायक छाया मोरै,कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पंधाना एसडीएम दिनेश सावले, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश टेमने मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाहा, चुन्नीलाल नेभनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!