ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज द्वारा नगर में चेटीचंड के मौक पर निकाली गयी ऐतिहासिक वाहन रैली*

खास खबर

*सिंधी समाज द्वारा नगर में चेटीचंड के मौक पर निकाली गयी ऐतिहासिक वाहन रैली*

*पदम नगर से भी शामिल हुए सिंधी समाजजन, दिया एकता का परिचय*

*सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकली वाहन रैली*

*अनेक संगठनों ने जगह जगह रैली का पुष्प वर्षा से अभूतपूर्व स्वागत कर प्रसादी का किया गया वितरण*

*हुआ रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी से रोशन आकाश*

खंडवा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के संयुक्त तत्वावधान में चेट्रीचंड महोत्सव के मौके पर सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर से युवाजनों की मौजूदगी में ऐतिहासिक वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई।जिसमें मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुई। अनेक संगठनों ने जगह जगह रैली का पुष्प वर्षा से अभूतपूर्व स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए पैनल सचिव रजत मंगवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि नगर में सिंधी समाजजनों द्वारा अपने इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्म उत्सव चेट्रीचंड महोत्सव के रूप में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की पूर्व रात्रि को ठीक 12 बजे श्री झूलेलाल मंदिर परिसर के साथ ही नगर में निवासरत समाजजनों द्वारा अपने घरों की छतों से रंगबिरंगी आतिशबाजी कर आकाश को गुंजामान कर दिया। वही मुख्य दिवस शुक्रवार प्रातः 10 बजे से एक ऐतिहासिक विशाल वाहन रैली पैनल एवं श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के सदस्य, समाजजनों एवं बड़ी संख्या में सिंधी कॉलोनी एवं पदम नगर मातृशक्ति की उपस्थिति में हाथों में भगवा धर्म ध्वजा एवं सफेद सलवार सूट के साथ भगवा दुपट्टा पहनकर श्री झूलेलालजी के गगनभेदी जयकारों के साथ निकाली गयी। इस दौरान रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी से आकाश रोशन हुआ। मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली श्री झूलेलाल मंदिर से निकालकर समाज के महंत बाबा स्वरुपदास जी का आशीर्वाद लेकर तीरथधाम से मोधट रोड, शिवाजी चौक, नगर निगम, एमजी रोड, घंटाघर, बाम्बे बाजार, बुधवारा बाजार, दूध गली, रेलवे स्टेशन, फुल गली, जलेबी चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, मोहन दीवान, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, मनोहर सबनानी, राजेश परचानी, लेखराज हेमवानी, प्रदीप कोटवानी, किशोर मंगवानी, सागर, अनिल आरतानी, गणेश गुरबानी, निर्मल मंगवानी, चंद्रलाल वाधवा, वार्ड पार्षद कोमल सुनील लालवानी, पवन गोस्वामी, सुनिल मनीष गेलानी, प. श्याम शर्मा, साधु लखानी, अनिल सबनानी, हन्नी मेधवानी, गोल्डी फतवानी, विक्रम सहजवानी, हरीश, दीपू मालानी, शेखर चंदवानी, कुंदन चेतवानी, रामचंद्र दुल्हानी, राम छुट्टानी, हितेश लालवानी, आशीष राजानी, रोहित आर्तवानी, धरमदास उधलानी, दीपेश हिंगोरानी, किशोर लालवानी, राकेश संतवानी, अमित जिंदानी, मनीष लालवानी, कमलेश हिरानी, अजय आहूजा, ताराचंद रोहडा, ईश्वर जेठवानी आशीष माखीजा आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, पदम नगर पूज्य सिंधी पंचायत, झूलेलाल मंडल के पदाधिकारी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!