
तीसरे “जल गंगा संवर्धन अभियान” का हुआ शुभारंभ
—
खण्डवा//
खंडवा में तीसरे #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय टैगोर पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने टैगोर पार्क में जल ग्रहण संरचना निर्माण के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी आज जल स्रोतों या नदियों के समीप कार्यक्रम आयोजित कर तीसरे “जल गंगा संवर्धन अभियान” की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े तीन माह तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी महा अभियान का समापन 30 जून को होगा। इस अभियान में सरकार के कुल 18 विभाग शामिल होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का नोडल विभाग होगा, जबकि नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग सह-नोडल विभाग रहेगा।










