*सड़क दुर्घटना के घायलों को अब “कैशलेस उपचार” की सुविधा मिलेगी*
खण्डवा 16 मार्च 2026, भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार के लिए “पीएम राहत योजना” लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को 1.50 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस योजना के तहत डेजिग्नेटेड एवं नॉन डेजिगनेटेड चिकित्सालयों द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेजिग्नेटेड श्रेणी में वे चिकित्सालय सम्मिलित होगे जो आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑर्थाेपेडिक्स एवं पॉलीट्रॉमा विषय विशेषज्ञताओं में शामिल हैं, तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना से सम्बद्ध हैं। जबकि नॉन डेजिगनेटेड श्रेणी में वे चिकित्सालय सम्मिलित है जो क्लिनिकल एस्टेब्लिश्मेंट एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है। ये चिकित्सालय स्टेब्लाइलनेशन पैकेज के तहत उपचार सेवाएं देंगे।
*इन अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा*
खण्डवा जिले में डेजिगनेटेड व नॉन डेजिगनेटेड चिकित्सालयों में श्रीमाली हॉस्पिटल, एसएनजी हॉस्पिटल, जिनाली आई हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, हिंदूजा हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, रिचर्ड पेंपुरी हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल, श्री साईं केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, स्वर्णिम आई केयर एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल, गार्गी लाइफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट,
साइंवान हॉस्पिटल, श्री दादाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ईप्सा एंडोस्कोपी और लेजर सर्जिकल सेंटर, अत्रीवाल हॉस्पिटल, हिंदूजा हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम और शुभम हॉस्पिटल शामिल हैं।
2,501 1 minute read



