ताज़ा ख़बरें

*देहदानी स्व कांता बेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम बिदाई*

खास खबर

*देहदानी स्व कांता बेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम बिदाई*

*लायन्स नेत्रदान व देहदान समिति के सहयोग से हुआ 23 वां देहदान व 522 वा नेत्रदान*

खण्डवा।जूनी इन्दोर लाईन उमिया भवन के सामने खण्डवा निवासी श्रीमती कांता बेन पटेल पति बाबू भाई पटेल का 85 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हो गया। लायन्स नेत्रदान देहदान व अंगदान जन जागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती एवं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ममतामयी माताजी की अंतिम इच्छानुसार पुत्र किरण भाई पटेल, गौतम भाई पटेल की सहमति से समिति के माध्यम से नेत्रदान व देहदान की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। शुक्रवार सुबह उनका नेत्रदान किया गया।देहदान के महत्व को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने एवं परिजनों को 15 अगस्त व 26 जनवरी के कार्यक्रमों में सम्मानित करने की घोषणा के अनुरूप जूनी इंदौर लाइन स्थित किरण विला निवास पर पुलिस अधीक्षक मनोज राय के दिशा निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी सूबेदार जामोद के निर्देशन में पुलिस की टुकड़ी द्वारा स्व.श्रीमती कांता बेन पटेल के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। समाजसेवी परिवार के पुत्र किरण भाई पटेल,गौतम भाई पटेल,देवर भानु भाई पटेल व परिवारजनो की सहमति से लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, सुनील जैन, अनिल बाहेती, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, डॉ. राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, घनश्याम वाधवा, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,लियो सुमित परिहार, अर्पित बाहेती, अपूर्व उपाध्याय सहित लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था, महर्षि दधीचि देहदान समिति एवं लियो क्लब खण्डवा के सदस्यों के सहयोग से नेत्रदान एवं देहदान की समस्त प्रक्रिया पूर्ण की गई।
समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति के संयोजक नारायण बाहेती की सक्रियता के चलते इस मिशन में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है, नेत्रदान व देहदान जागरूकता के प्रचार प्रसार से समिति के सहयोग से 522 वा नेत्रदान किया गया व 23 वीं देह मेडिकल कॉलेज को दान की गई।मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, डॉ. विनित गोहिया, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बुद्धदेव घोष एवं डॉ. नितिन नाईक, प्रवक्ता सुनील जैन, शांतनु दीक्षित , भूपेंद्र सिंह बग्गा, जतिन पटेल , रामचंद्र मौर्य, गिरिश बजाज ने मृत देह को मेडिकल विद्यार्थियों का प्रथम गुरु बताते हुए देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समिति एवं परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में समिति सदस्यों अनिल बाहेती, सुनील जैन व गणमान्य जनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!