ताज़ा ख़बरें

*शहर में आज धूम धाम से मनाया जाएगा प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म-दीक्षा कल्याणक*

खास खबर

*शहर में आज धूम धाम से मनाया जाएगा प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म-दीक्षा कल्याणक*

*आज 11 मार्च को होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

*स्नात्र महोत्सव एवं धर्मसभा के साथ होगा आयोजन*

खंडवा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, खंडवा शाखा के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर चैत्र वदी अष्टमी (11 मार्च 2026, बुधवार )को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सकल जैन श्रीसंघ एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
संघ के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत *प्रातः 9:00 बजे श्री नमीनाथ जैन मंदिर में भव्य स्नात्र महोत्सव* के साथ होगी, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ ले सकेंगे ।
इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे रोटरी मॉन्टेसरी स्कूल, कल्याणगंज में आयोजित कार्यक्रम के तहत वक्ताओं के द्वारा श्री आदिनाथ भगवान के पावन जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा और जीवन यात्रा की जानकारी दी जाएगी।उसके पश्चात प्रभावना का वितरण किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुनीलजी सिंघी (अहमदाबाद), के मार्ग दर्शन मे यह आयोजन किए जा रहे है। इसी के अंतर्गत खंडवा में जैन समुदाय के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन मध्यप्रदेश महासचिव विजय बोरा , तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रोहित मेहता सहित कई पदाधिकारीयो की उपस्थिति में होंगे।

कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश बोथरा, जिलाध्यक्ष अभय जैन, अध्यक्ष विनय बागरेचा सहित महासंघ के सभी सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक भी हुई । जिसमें आयोजन को लेकर पदाधिकारीयो ने विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की।आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!