
भारत की जीत पर देश के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में दो त्यौहार मने दोपहर में होली रात्रि में दिवाली मनाई गई।
पूरे शहर के साथ शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर भारत की जीत का आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न।

खंडवा। 8 मार्च को भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीत लिया है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता और यह उनकी तीसरी टी20 विश्व कप खिताबी जीत है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रंग पंचमी के पावन त्यौहार पर एक और जहां दिन में पूरे देश में रंगों की होली खेली गई वही रात्रि में जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीता पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ दिवाली मनाई गई। एक ही दिन में दो त्यौहार पहली बार देश में देखने को मिला। जैसे ही भारत ने यह मैच जीता पूरे जिले के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में खुशी की लहर लोगों में दौड़ पड़ी, और सभी लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर पहुंच कर अपनी खुशी का इजहार किया, भव्य आतिशबाजी एवं तिरंगे को लहराते हुए लोगों ने जश्न मनाया पूरा घंटाघर मुंबई बाजार दिन में जहा रंगों के इंद्रधनुषी से रंगा हुआ था वही रात्रि में आतिशबाजी से आसमान का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। बच्चों से लेकर बड़ो एवं मातृ शक्ति ने भी इस जश्न में भाग लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया था।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के मार्गदर्शन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52), और ईशान किशन (54) प्रमुख बल्लेबाज रहे।
गेंदबाजी मे जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर 4 विकेट लिए। सुनील जैन ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की अदभ्य बेहतरीन टीमवर्क और शानदार खेल कौशल का संगम इस मैच में देखने को मिला। जब इंडिया टीम मैच जीतती है तो यह केवल एक खेल की जीत नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और गौरव की जीत होती है, जिसका उदाहरण हमने पूरे देश भर में देखा है। मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै ने भारतीय टीम की जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।











